महिला से छेड़छाड़ के एक आरोपित को भेजा जेल, दूसरा फरार…
छत्तीसगढ़, 1 अगस्त 2022: कोंडागांव जिला अंतर्गत फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुपगांव में महिला से छेड़छाड़ का आरोप सामने आया है। एक आरोपित पप्पू भारती को पुलिस ने कोंडागांव जिला न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। उसके साथ का दूसरा आरोपित धर्मेंद्र यादव फरार है। दोनों आरोपित कुशीनगर उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। शाम पांच बजे अचानक पप्पू भारती एक घर में घुस गया। दूसरा युवक धर्मेंद्र यादव घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था। पप्पू भारती के बुरी नीयत से महिला से छेड़छाड़ करने पर महिला ने जोर जोर से चिल्लाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। धर्मेंद्र यादव ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला। पप्पू भारती को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा आरोपी धर्मेंद्र यादव अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
