काँकेर , 2 मार्च 2023 : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर से बड़ा सड़क हुआ है। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे, जो रायपुर से पंखाजूर जा रहे थे। कार में सवार लोगों को अभी कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ रायपुर से पंखाजूर जा रहा था। तभी ग्राम पोड़ी के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई।
कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बनकर धू-धू कर जलकर खाक हो गई। हालांकि इस घटना के बाद कार में सवार लोगों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।