शहीद दिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली प्रभात फेरी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर, 23 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर शंकर नगर स्थित भगत सिंह चौक तक निकाली गई।
प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों के बलिदान को याद किया गया। फेरी के समापन पर भगत सिंह चौक पहुंचकर कांग्रेसजनों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शहीद हेमू कलानी की जयंती के अवसर पर उन्हें भी भावपूर्ण नमन किया गया और उनके बलिदान को स्मरण किया गया।
इस दौरान प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, डॉ. राकेश गुप्ता, राकेश धोत्रे, रितेश त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, श्रीनिवास, डॉ. अनुराम साहू, जलकुमार मसंद, मुन्ना मिश्रा, महेंद्र कुमार सेन, सुजीत सिंह, मिलिंद गौतम, विनोद ठाकुर, ओम श्रीवास, कमल धृतलहरे, हीरेंद्र देवांगन, देवकुमार साहू, विजय टंडन, सुयश शर्मा, किशन बजारी, दीपक चौबे, राज देवांगन, संदीप शर्मा, संजय सोनी, विजय राजू यादव, नवीन शर्मा, आकाश दीवान, वेंकट कुमार, सुनील कुमार साहू, मोहम्मद राशिद, दानी साहू, उमेश साहनी, महादेव अग्रवाल, रोशन श्रीवास, अमीर भाई, जयप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
