महामहिम मुर्मू का शपथ समारोह आज…

दिल्ली, 25जूलाई 2022: देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी सीजेआई एनवी रमन्ना ने शपथ दिलाई। इस दौरान निवर्तमान रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर देश के कई बड़े नेता, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। नई राष्ट्रपति के शपथ समारोह की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। लोग राष्ट्रपति की सरलता और मुस्कान की तारीफ कर रहे हैं।इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने जो हरे-लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, इसे संथाली साड़ी कहा जाता है। ये संथाली साड़ी हैंडलूम यानी हाथ से बनी होती है। बुनकर रंगीन धागों से साड़ी बनाते है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने के अनुरूप है। शपथ समारोह में देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी मौजूद रहीं। शपथ समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तीनों सेनाओं के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

राष्ट्रपति सेना के तीनों विंग की मुखिया होती हैं। इस दौरान जल, थल और वायु सेना के प्रमुख और कई बड़े अफसर भी मौजूद रहे। इस दौरान 250 से ज्यादा घुड़सवार राष्ट्रपति के काफिले के साथ रहे। संसद परिसर से राष्ट्रपति भवन तक सड़क के दोनों तरफ सेना के तीनों विंगों के जवान तैनात किए गए थे। जिधर से राष्ट्रपति का काफिला गुजरता, उधर जवान उन्हें सलामी देते। 

You may have missed