अब नही जाएगी गाज गिरने से जान, दामिनी एप्प करेगा आकाशीय बिजली से अलर्ट, यहां से डाउनलोड करें एप्प…

CG news

रायपुर : आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन एवं पशु हानि की घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दामिनी ऐप विकसित किया गया है। इस मोबाइल ऐप से आकाशीय बिजली घटित होने के पूर्वानुमान (20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को ध्यान रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखों एवं मैदानी अमलों को दामिनी ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है।

दामिनी ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाइल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही मेघदूत ऐप तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति और दिशा से संबधित है, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You may have missed