Sunday, September 24, 2023

अब मोबाइल पर प्राप्त होंगे मिसल बंदोबस्त , पोर्टल हुआ शुरू…

रायपुर , 16 अगस्त 2023 : रायपुर जिले वासियों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाईल पर मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने रायपुर जिले का मिसल बंदोबस्त ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाईल पर ही देख सकते है और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने आज यहां बताया कि लोगों को अपनी कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है, परन्तु अब यह रिकार्ड ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। लोग इसे अब अपने मोबाईल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते है।
मोबाईल पर ऐसे मिलेंगे मिसल रिकार्ड :-
मिसल बंदोबस्त रिकार्ड पोर्टल का लिंक https://revenue.cg.nic.in/missal/ है . जिसमें प्रदान की गई व्यवस्था में रिकॉर्ड खोजे ग्राम वार एवं रिकॉर्ड खोजे नाम वार के माध्यम से सामान्य जन अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से वर्ष 1929-1945 के अपने रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
https://revenue.cg.nic.in/missal/
पर जाएँ।
होम पेज पर आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे- जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, अभिलेख का चुनाव करें। सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज कर के खोजें पर क्लिक कर दें। अब आपकी स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड लिस्ट खुल जाती है। खुले हुए पेज में नाम ढूंढे और उसके आगे सलेक्ट लिखा होगा वहां क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं व प्रिंट के ऑप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Related Articles

बारिश थमते ही सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य तेज़ी से शुरू, नगर निगम व स्मार्ट सिटी ने लगाया अपना विशेष अमला

रायपुर, 23 सितंबर 2023: बारिश थमते ही नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अंडर ग्राउंड केबलिंग और पाईप लाइन बिछाने के दौरान...

नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सातवें प्रातीय सम्मेलन में हुए शामिल, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने कर...

रायपुर, 23 सितंबर 2023 : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में हम सबका प्रारंभिक परिचय अपने...

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

बारिश थमते ही सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य तेज़ी से शुरू, नगर निगम व स्मार्ट सिटी ने लगाया अपना विशेष अमला

रायपुर, 23 सितंबर 2023: बारिश थमते ही नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अंडर ग्राउंड केबलिंग और पाईप लाइन बिछाने के दौरान...

नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सातवें प्रातीय सम्मेलन में हुए शामिल, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने कर...

रायपुर, 23 सितंबर 2023 : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में हम सबका प्रारंभिक परिचय अपने...

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...