देश में अब एक नई बीमारी की दस्तक, फिर से लगा 5 दिन का लॉकडाउन

उत्तर कोरिया, 25 जनवरी 2023 : उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सांस से संबंधित बीमारी के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके चलते, अधिकारियों ने प्योंगयांग में पांच दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है।
सियोल स्थित एनके न्यूज ने बुधवार को एक सरकारी नोटिस का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है।
शहर के निवासियों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की जरूरत है। लोगों को रोजाना कई बार अपने तापमान की जानकारी देनी होगी।
बता दे कि राजधानी के निवासी जरूरी सामानों को स्टॉक करते देखे गए थे। प्योंगयांग के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लगा है या नहीं, इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने बीते साल कोरोना वायरस की लहर की पुष्टि की थी। हालांकि, अगस्त में महामारी पर जीत की घोषणा की गई थी।