नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, उपस्थित रहे।

You may have missed