1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले नए नियम: छत्तीसगढ़ में होंगे ये बड़े बदलाव

1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव टैक्स, बैंकिंग, बीमा, सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई बदलाव होंगे, जिनसे आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ में होने वाले बदलाव:

  1. पेट्रोल सस्ता – राज्य सरकार ने VAT में कटौती की है, जिससे 1 अप्रैल 2025 से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता हो जाएगा।

  2. शराब सस्ती – आबकारी विभाग के अनुसार, रिटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली शराब की बोतलों की कीमत में 20 से 300 रुपए तक की कमी की गई है। बार में भी शराब के दाम घटे हैं।

  3. DA में बढ़ोतरी – राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल महीने से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा।

  4. स्कूल टाइमिंग में बदलाव – 2 अप्रैल से स्कूलों की समय सारणी बदल जाएगी। अब स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चलेंगे, जबकि दो पालियों वाले स्कूलों में बड़ी क्लासेस सुबह 8 से 3 बजे तक चलेंगी।

  5. ई-ऑफिस सिस्टम लागू – 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में जिला और संभाग कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो गया है। अब फाइलें कंप्यूटर पर चलेंगी और संबंधित अधिकारियों को एसएमएस के जरिए फाइल की जानकारी मिलेगी।

  6. व्यापारियों के लिए नए नियम – ई-वे बिल बनवाने के नियम में सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी गई है। इसके अलावा, 40 हजार व्यापारियों को 10 साल से पुरानी VAT और CST की 25 हजार से कम की बकाया राशि माफ की गई है।

  7. इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट – राज्य सरकार अपने बजट का 26 हजार 341 करोड़ रुपए पूंजीगत व्यय करेगी, जिससे सड़कों, पुलों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा।

देशभर में लागू होने वाले बदलाव:

  1. इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव – नई टैक्स व्यवस्था में नौकरी पेशा लोगों को 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स नहीं देना होगा। सीनियर सिटीजन्स के लिए एफडी से मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस की छूट सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है।

  2. बैंकों में मिनिमम बैलेंस के नियम बदलेंगे – स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक सहित कई बैंकों ने मिनिमम बैलेंस की शर्तों में बदलाव किया है। शहरी इलाकों में 5 हजार और ग्रामीण इलाकों में 3 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त होगी।

  3. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड में कटौती – SBI और IDFC First Bank अपने क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स में कटौती कर रहे हैं। अब एयर इंडिया SBI प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड पर 100 रुपए खर्च करने पर सिर्फ 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।

  4. POSITIVE PAY SYSTEM लागू – 50,000 रुपए से ज्यादा के चेक जारी करने पर ग्राहकों को पहले बैंक को इसकी जानकारी देनी होगी।

  5. PAN और आधार लिंकिंग अनिवार्य – 1 अप्रैल से जिनका PAN आधार से लिंक नहीं होगा, उनका PAN कार्ड ब्लॉक हो सकता है। इसके साथ ही, डिविडेंड और कैपिटल गेन पर ज्यादा TDS कटेगा और टैक्स रिफंड में भी देरी हो सकती है।

  6. ATM से पैसे निकालने पर चार्ज – दूसरे बैंकों के ATM से पैसे निकालने पर अब महीने में सिर्फ 3 बार ही फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपए तक का चार्ज लिया जाएगा।

इन सभी बदलावों का असर आम जनता की दिनचर्या और वित्तीय मामलों पर पड़ेगा।

You may have missed