नेपाल में भीषण बाढ़: फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद रायपुर जिला प्रशासन ने नेपाल बाढ़ से प्रभावित, फंसे या लापता नागरिकों की सहायता के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। आपदा की इस घड़ी में राज्यवासियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
यदि नेपाल में फंसे, लापता या प्रभावित किसी भी नागरिक के संबंध में परिजनों या परिचितों को कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत जिला जन शिकायत निवारण कॉल सेंटर (रायपुर) से संपर्क कर सकते हैं।
-
हेल्पलाइन / कॉल सेंटर नंबर:
9977222564,9977222574
जिला प्रशासन का कहना है कि प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित एजेंसियों और उच्च अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रभावित नागरिकों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेझिझक अपनों की स्थिति से जुड़ी जानकारी साझा करें। आपदा की इस गंभीर स्थिति में रायपुर जिला प्रशासन हर नागरिक के साथ खड़ा है।
