बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के साथ लापरवाही…

छत्तीसगढ़,13 अगस्त 2022: बेमेतरा जिला में मरीजों के साथ स्वास्थ्य प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। अस्पताल में मरीजों को तय भोजन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें जरूरी पोषण आहार जैसे दूध, अंडा और फल नहीं मिल पा रहा हैं। बताया जा रहा है कि कैटरर्स का भुगतान नहीं करने के चलते उनके द्वारा पोषण आहार नहीं दिया जा रहा है, जिसका सीधा प्रभाव मरीजों पर पड़ रहा है। वहीं कलेक्टर ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन को कैटटर्स का भुगतान करने को कहा गया है और मरीजों को मीनू आधारित भोजन देने को कहा गया है।

You may have missed