नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2022 में 89.30 मीटर का एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया हैं साथ ही उन्होने अपना खुद का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया हैं…
दिल्ली, 15 जून 2022 : 7 अगस्त 2021 को नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने वाला थ्रो किया था। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर देश को गौरवान्वित किया और भारत के लिए अपना पहला ट्रैक और फील्ड पदक जीता।ओलंपिक में अपने ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के बाद 14 जून 2022 को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया|
इस बार उनके द्वारा और भी बेहतर प्रदर्शन किया गया हैं। पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर दूर भाला फेंकने से नीरज चोपड़ा वर्ल्ड सीजन लीडर्स लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

पावो नूरमी खेल एक विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड सीरीज इवेंट है, जो डायमंड लीग के बाद सबसे प्रतिष्ठित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में से एक है। ये कीर्तिमान उन्होने फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में हासिल की।
