सुकमा, 1 मार्च 2023 : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर नक्सली घटना को अंजाम दिया है। बता दे कि कोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडा के पास नक्सलियों ने दूरसंचार कार्य में लगे वाहन में आग लगा दी है।
वही वाहन में आगजनी से पहले नक्सलियों ने दूरसंचार कार्य में लगे मजदूरों की पिटाई भी की है । हालांकि इस घटना की अभी कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।