रायपुर , 25 मई 2023 : छत्तीसगढ़ में आज से नौतपा शुरू हो गई है। अगले 9 दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है। लेकिन आज पहले दिन में ही कई जगहों पर राहत की बारिश देखने को मिली। लेकिन इससे तापमान में कोई गिरवाट देखने को नहीं मिली है। बता दें कि आज यानि 25 मई से नौतपा शुरु हो गई है। इसके साथ ही भीषण गर्मी के आसार नजर आ रहे हैं।
हालाँकि आज कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। और आगे भी एक दो दिन मौसम में नमी के चलते हल्की बारिश की सम्भावना है लेकिन इससे तापमान में कोई अंतर नहीं दिखने वाला है। अगले 9 दिन राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग के अलर्ट जारी किया है। और गाइडलाइन्स दी है कि जरुरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलें। बाहर जाने से पहले पेय पदार्थ अच्छी मात्रा में पिएं।
इसके साथ ही लू से बचाव के लिए स्कार्फ़ का इस्तेमाल करें। गर्मी के दिनों में छांछ, लस्सी, आम पन्ना, जलजीरा, इन सब पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर खुद को हाइड्रेट रखें। इसके साथ की वाटर रिच फ्रूट्स तरबूज, आम, पपीता इत्यादि खाएं।