नंद कुमार साय ने थामा कांग्रेस का हाथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई शपथ…

रायपुर , 01 मई 2023 : छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस में शामिल हो गए है। बता दे कल यानी रविवार को नंद कुमार साय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे की साय कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
अब आज नंद कुमार साय को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन में पार्टी की सद्स्या दिलाई है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि नंदकुमार साय का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। BJP में आदिवासी नेताओं की उपेक्षा हो रही है। BJP के कुछ नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं। समय आने पर सब मालूम हो जाएगा।