MP के भिंड में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल
भिंड (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप गाड़़ी की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मजदूरी के लिए जा रहे थे लोग प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार सभी मजदूर अपने काम पर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।
राहत और बचाव कार्य जारी हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
