Wednesday, February 19, 2025

शहरी विकास गतिविधियों के निर्धारण हेतु एन आई टी और रायपुर नगर निगम के बीच होगा एम ओ यू…

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा और राष्ट्रीय प्रद्योगिकी संस्थान के निर्देशक एन वी रमन्ना राव और प्राध्यापकों के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में शहरी क्षेत्र में जल भराव,जल निकास व्यवस्था जैसे चुनौतियों को दूर करने में आधुनिक तकनीकों के उपयोग सहित रायपुर शहर योजना के निर्धारण संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। एन आई टी और रायपुर नगर निगम शहरी विकास को नई दिशा देने मिलकर काम करेगा इसके लिए दोनों के मध्य शीघ्र एम ओ यू निष्पादित होगा।
निगम आयुक्त श्री मिश्रा के अनुसार नगरीय क्षेत्र में कचरों के निष्पादन , बारिश के दिनों में जल भराव, समुचित पेयजल की सुलभता जैसे कई विषयों सहित शहर विकास योजना में राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान के विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी। इस संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शहर विकास की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में एन आई टी के डायरेक्टर रमन्ना सहित प्रोफ़ेसर डॉ.आर के त्रिपाठी,डॉ. जी डी रामटेकर,डॉ. समीर बाजपेयी, प्रो. सन्याल सहित नगर निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा , कार्यपालन अभियंता इमरान ख़ान शामिल हुए। बैठक में भविष्य की कार्य योजना और रोड मैप पर भी चर्चा हुई।
एन आई टी और नगर निगम के मध्य एम ओ यू शीघ्र होगा , जिसके पश्चात संस्थान के विषय विशेषज्ञों की देखरेख में शहरी विकास योजनाओं संबंधी मार्गदर्शन आधारित कार्य योजना निर्धारित होगी।

Related Articles

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को, विधानसभा बजट सत्र से पहले अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण के दौरान रायपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई...

छत्तीसगढ़ के मरवाही में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पति को, अफेयर के शक में था विवाद

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को, विधानसभा बजट सत्र से पहले अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण के दौरान रायपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई...

छत्तीसगढ़ के मरवाही में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पति को, अफेयर के शक में था विवाद

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति...

भुवनेश्वर: KIIT की नेपाली छात्रा की आत्महत्या, प्रताड़ना के आरोप, छात्र प्रदर्शन तेज

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) की बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा, प्रकृति लामसाल का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस...

स्वास्थ्य विभाग में 130 करोड़ की खून जांचने की मशीन खरीदी में बड़ा घोटाला, आधी मशीनें बंद पड़ीं

रायपुर - स्वास्थ्य विभाग में खून जांचने वाली मशीनों की खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से...