मोबाइल चोरी वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, लम्बे समय से था एक ही क्षेत्र में…
छत्तीसगढ़, 5 अगस्त 2022: डोंगरगढ़ पुलिस को चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोर गिरोह के तीन आरोपी सहित 2 अपचारी बालकों को धर-दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 नग मोबाइल, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामानों की बरामदगी की है।
डोंगरगढ़ के आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता यादव ने भी एक नग गैस सिलेंडर, 50 किलो चावल और 5 किलो दाल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं प्रार्थी पराग बावनकर निवासी नाकापारा डोंगरगढ बस स्टैण्ड स्थित मोबाईल दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर 6 नग मोबाईल फोन एवं 3 हजार नगदी रकम चोरी कर फरार हो गए हैं। दोनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन में सस्ते दर पर मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेहियो को पकडकर अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया।
