छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, कलेक्टर ने प्रधान पाठक को किया निलंबित…

कांकेर , 8 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में प्रधान अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
बता दे कि विकासखण्ड शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसाकन्हार (क) में पदस्थ प्रधान अध्यापक मनबहल सिंह कुंजाम मनबहल सिंह कुंजाम शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करता था। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश के बाद डीईओं ने प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यहां पदस्थ प्रधान अध्यापक मनबहल सिंह कुंजाम को शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत कलेक्टर को मिली थी।
कलेक्टर डाॅ.प्रियंका शुक्ला ने मामले की जांच का आदेश डीईओं को दिया था। जांच में छात्रों के साथ दुव्र्यवहार करने की पुष्टि होने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया गया है।