Monday, December 4, 2023

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की हुई बैठक, जिले में एक हजार 869 मतदान केन्द्र, कुल 18 लाख 77 हजार 753 मतदाता…

रायपुर , 05 अक्टूबर 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में कालेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में ठाकुर ने बताया कि आज मतदाता सूची का प्रकाशन तय किया गया है। जिसे संबंधित राजनैतिक दलों को दे दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 04 अक्टूबर 2023 को स्थिति के अनुसार कुल मतदाता 18 लाख 77 हजार 753 है, जिनमें पुरूष 9 लाख 43 हजार 584, महिला 9 लाख 33 हजार 876 और थर्ड जेंडर 293 है। इसके पूर्व 02 अगस्त 2023 में कुल मतदाता 18 लाख 05 हजार 310 जिनमें पुरूष 9 लाख 09 हजार 826, महिला मतदाता 8 लाख 95 हजार 189 और थर्ड जेंडर 293 थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता पुनरीक्षण का काम भी पूरा कर लिया गया है। अगस्त माह की तुलना में दो महीने में जिले में 72 हजार 443 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। अगस्त माह में जिले में कुल 18 लाख 05 हजार 310 मतदाता थे, पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं की संख्या 18 लाख 77 हजार 753 हो गई है। जिले में 33 हजार 755 नए पुरूष मतदाताओं और 38 हजार 687 नई महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। एक नए ट्रांसजेंडर मतदाता ने भी अपना नाम सूची में शामिल कराया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समय संक्षिप्त पुनरीक्षण के पश्चात जिले में कुल 1 हजार 869 मतदान केन्द्र हैं। फॉर्म-06 के अनुसार 86 हजार 575 नए मतदाता जोडे़ गए और फॉर्म-07 के अनुसार 13 हजार 640 मतदाता के नाम विभिन्न कारणों से हटाए गए। साथ ही 33 हजार 604 मतदाताओं के नाम मे फॉर्म-08 के अनुसार संशोधन किए गए। श्री ठाकुर ने राजनैतिक दलों को निर्वाचन के अन्य प्रावधानों की भी जानकारी दी।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...