महापौर मीनल चौबे ने भाजपा पार्षदों के साथ की बैठक, 30 मार्च को सामान्य सभा में पेश होगा बजट

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम महापौर कक्ष में नगर निगम में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की बैठक लेकर नगर निगम सचिवालय द्वारा नगर निगम सामान्य सभा की दिनांक 30 मार्च सोमवार को प्रातः 11 बजे बुलाई गयी बैठक की तैयारी एजेंडावार चर्चा एवं विचार – विमर्श पार्षदों से करते हुए करवाई।
नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में निर्धारित 17 विषयों के एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में होगी
महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सामान्य सभा में रायपुर नगर पालिक निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जायेगा. महापौर का सामान्य सभा में बजट पर अभिभाषण होगा. महापौर ने सामान्य सभा के सभी एजेंडों की एजेंडावार पुख्ता तैयारी करवाई और एक घण्टे की निर्धारित अवधि के प्रश्नकाल हेतु पार्षदों के प्रश्नों का उत्तर देने आवश्यक तैयारी करवाई. महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बुलाई गयी भाजपा पार्षदों की तैयारी में नगर निगम के सभी एमआईसी सदस्य, सभी जोन अध्यक्षगण सभी भाजपा पार्षदगण की महापौर कक्ष में उपस्थित थे ।