महापौर मीनल चौबे निगम जोन 10 में बोरियाखुर्द एवं उसके आसपास की अवैध प्लाटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों पर सख्त, अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने पर लगायी कड़ी फटकार, नियमानुसार नोटिस पर कड़ी कार्यवाही करने दिए निर्देश
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 10 के बोरियाखुर्द एवं उसके आसपास के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर नगर निगम जोन 10 कार्यालय पहुंची और शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं होने पर सम्बंधित जोन अधिकारियों को बैठक लेकर कड़ी फटकार लगायी.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जनशिकायतों पर ध्यान नहीं देने पर गहन नाराजगी व्यक्त की और नियमानुसार अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जे के सभी प्रकरणों में नोटिस देकर अनिवार्य कार्रवाई करना सुनिश्चित करवाने के सख्त निर्देश निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ, अन्यथा की स्थिति में नियमों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही को लेकर सम्बंधित नगर निवेश अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करवाने की कड़ी चेतावनी महापौर ने नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू , श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव,श्री विनय पंकज निर्मलकर की उपस्थिति में दी है.
