महापौर एजाज ढेबर ने गौसेवक के कार्य को सराहा, सभी गौसेवकों से गौवंश के चारे हेतु दान देने किया आव्हान…

रायपुर, 11 जुलाई 2023 : गौसेवक गोपाल भाई पटेल ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के तहत छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की लोकप्रिय गौधन न्याय योजना के अन्तर्गत संचालित गौठान में पहुंचकर वहाँ के गौवंश के चारे के रूप में एक गाड़ी चारा दान के रूप में सम्बंधित जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय,प्रभारी कार्यपालन अभियन्ता के. के. शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी जयनन्दन डहरिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में प्रदत्त किया.
महापौर एजाज ढेबर ने गौसेवक गोपाल भाई पटेल के कार्य को सराहा है एवं सभी गौसेवकों से राजधानी रायपुर शहर में संचालित गौठानों में गौवंश के चारे के रूप में दान देने का आव्हान किया है.

You may have missed