महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने सभी नागरिकों को ईद उल जुहा बकरीद पर्व पर की दी बधाई…

रायपुर , 28 जून 2023 : नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने दिनांक 29 जून 2023 गुरूवार को ईद उल जुहा बकरीद के पर्व की मुस्लिम धर्मावलम्बियों सहित सभी राजधानीवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी है।
महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि ईद उल जुहा बकरीद का पर्व देश ही नहीं, बल्कि विश्व भर में कुर्बानी का प्रतीक पर्व रहा है। जिसे मुस्लिम धर्मावलम्बी साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना के साथ अद्भुत मिसाल कायम करते मनाते आ रहे है।
महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में तेजी के साथ हो रहे विकास एवं रायपुर को निरन्तर मिल रहे स्मार्ट राजधानी शहर के स्वरूप के कार्यों में ईद उल जुहा बकरीद पर्व पर सभी राजधानीवासियों से रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ, हरित, विकसित राजधानी शहर बनाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का विनम्र आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *