महापौर ढेबर ने ब्राम्हणपारा वार्ड का निरीक्षण कर जनसमस्याएं सुनीं, ,गौमाता को गौ ग्रास खिलाकर की गौ सेवा…

रायपुर , 15 जुलाई 2023 : आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले ब्राम्हणपारा वार्ड के तहत आने वाले ब्राम्हणपारा , कंकालीपारा सहित विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वार्डवासियों एवं महिलाओं से जनसमस्याओं की जानकारी वार्ड की पार्षद सरिता आकाश दुबे, जोन 4 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अभियन्ता पद्माकर श्रीवास, प्रभारी सहायक अभियन्ता सर्वश्री दीपक देवांगन, डी. के. पैकरा, शेखर सिंह सहित सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में ली.
महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण के दौरान कंकाली तालाब के सामने की गुमटियों को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिये हैँ, ताकि नगरवासी कंकाली तालाब के सुन्दर एवं भव्य स्वरूप का सहजता से प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त कर सकें. महापौर ने वार्ड के सारथी चौक के पास सड़क मार्ग पर लगाये जा रहे सब्जी बाजार को जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम यातायात नागरिकों को देने अभियान चलाकर हटाने के निर्देश महापौर ने दिये हैँ. महापौर ने नागरिकों की मांग पर ब्राम्हणपारा एवं कंकाली पारा क्षेत्र में बंद स्ट्रीट लाईटों को सुधरवाकर वार्ड वासियों को समुचित प्रकाश व्यवस्था देना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.
नागरिकों की मांग पर महापौर एजाज ढेबर ने जोन अधिकारियों को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से चर्चा कर कार्य की अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से वर्तमान में प्रगतिरत अंडर ग्राउंड कैबलिंग कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाईप लाईन के लीकेज को शीघ्र सुधरवाकर निगम जल विभाग के माध्यम से वार्डवासियों को क्लोरीन युक्त पेयजल की टेल एन्ड तक सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ. महापौर एजाज ढेबर ने ब्राम्हणपारा वार्ड के निरीक्षण के दौरान गौ माता को गौ ग्रास खिलाकर गौ सेवा की.
महापौर एजाज ढेबर ने सभी नगरवासियों से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार राजधानी शहर रायपुर में रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा लोकप्रिय गौ धन न्याय योजना के अन्तर्गत संचालित गौठानों में जाकर वहाँ रह रहे गौ माता सहित गौ वंश के चारे के रूप में गौ ग्रास दान करके समाज हित में गौ सेवा करने का संकल्प लेने का एक बार पुनः विनम्र आव्हान किया है.