शहर के पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका , कई लोग घायल…

मुरैना , 20 अक्टूबर 2022 : मध्यप्रदेश के मुरैना में एक पटाखा के गोदाम में ब्लास्ट होने से पूरा गोदाम ध्वस्त हो गया है। इसमें कई लोग घायल हो गए। मलबे में कई लोग दबे हैं।
इन्‍हें न‍िकालने के ल‍िए राहत और बचाव कार्य जारी है। इस विस्फोट के बाद 6 से अधिक बच्चे, महिला, पुरुष मलबे के नीचे दबे हुए हैं। आशंका है कि मलबे के नीचे दबे कई लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक बानमोर नगर में जैतपुर रोड के पास स्थित गोदाम में विस्फोट होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए हैं औऱ रेस्क्यू लगातार जारी है।