लोक निर्माण विभाग में बड़े बदलाव: 71 अधिकारियों का तबादला”
लोक निर्माण विभाग में शनिवार को बड़ा बदलाव हुआ, जब 71 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए। इसमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हैं। इस आदेश के तहत रायपुर से लेकर दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों तक के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। अधिकारियों का यह स्थानांतरण विभाग में नए बदलाव और कार्यों के बेहतर संचालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


