छत्तीसगढ़ में आज से बड़ा बदलाव: रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, कैश बंद – शराब और राशन नियम भी बदले

रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आज से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। एक ओर जहां जमीन की रजिस्ट्री सस्ती कर लोगों को राहत दी गई है, वहीं टोल महंगा कर सफर का खर्च बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा शराब बिक्री, राशन वितरण और टोल भुगतान के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

 रजिस्ट्री सस्ती, प्रॉपर्टी खरीदना आसान

राज्य सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्री शुल्क में कटौती की है।

  •  इससे अब घर, जमीन या प्लॉट खरीदना पहले के मुकाबले सस्ता होगा।
  • रियल एस्टेट सेक्टर में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 टोल महंगा, जेब पर बढ़ेगा बोझ

हाईवे पर सफर करने वालों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

  •  राज्य के टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।
  • रोजाना यात्रा करने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

💳 टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन बंद

अब टोल प्लाजा पर कैश देने की सुविधा खत्म कर दी गई है।

👉 केवल FASTag या डिजिटल पेमेंट से ही टोल देना होगा
👉 बिना FASTag वालों को दोगुना शुल्क देना पड़ सकता है

👉 इससे ट्रैफिक कम होगा और डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा


🍾 प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब

राज्य में शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

👉 अब शराब प्लास्टिक बोतलों में भी बेची जाएगी
👉 इससे लागत कम होने और कीमतों में बदलाव की संभावना


🌾 3 महीने का चावल एक साथ

सरकार ने राशन व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया है।

👉 अब हितग्राहियों को 3 महीने का चावल एक साथ मिलेगा
👉 बार-बार राशन दुकान जाने की जरूरत नहीं होगी

👉 इससे ग्रामीण और दूरदराज के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी


⚖️ आम जनता पर असर

इन बदलावों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा—

  • प्रॉपर्टी खरीदना आसान
  • सफर महंगा
  • टोल पर डिजिटल पेमेंट जरूरी
  • राशन लेने में सुविधा
  • शराब बिक्री के नए नियम

You may have missed