छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 100 डॉक्टरों का तबादला, नए पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 100 डॉक्टरों का तबादला किया है। तबादले की सूची में जिला चिकित्सालयों में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ-साथ प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारी भी शामिल हैं।

इस आदेश के तहत संभागीय स्तर पर प्रभारी संचालक और जिलों के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। सभी डॉक्टरों को उनके नई पदस्थापना स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही है।

इस व्यापक तबादले को विभागीय व्यवस्था को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।