केदरानाथ में बड़ा हादसा , हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों की मौत…

उत्तराखंड , 18 अक्टूबर 2022 : उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. केदरानाथ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ।
गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी. केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे. हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 6 लोगों की मौत की खबर है।