नागपुर ईडी दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुये महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शेख हुसैन ने बोला की “कुत्ते की मौत मरेंगे मोदी” मामला दर्ज…

महाराष्ट्र, 15 जून 2022 : भाजपा ने बुधवार को नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता शेख हुसैन के खिलाफ गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाते हुये सख़्त कार्यवाही की मांग की हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा की अगर दो दिन के अंदर कांग्रेस नेता शेख हुसैन की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो इसके खिलाफ़ तीव्र आंदोलन करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस नेता शेख हुसैन 13 जून को हुये एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनें थे। वहीं पर इनके द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ़ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया गया।

जिसकी जानकारी लगते ही भाजपा नेताओं ने 15 जून को इसकी शिकायत की और कहा कि कांग्रेस नेता हुसैन को पीएम मोदी के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है और प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करके हुसैन निचले स्तर तक गिर गये हैं।