महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने की जे पी नड्डा से मुलाकत, इन मुद्दों पर की चर्चा…

नई दिल्ली 09 जुलाई 2022: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी शिष्टाचार भेंट की। प्राप्त जानकरी के अनुसार शिंदे और फडणवीस ने शुक्रवार रात गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और माना जा रहा है कि दोनों ने कैबिनेट विस्तार के फार्मूले की व्यापक रूपरेखा पर चर्चा की है। इसी के मद्देनजर आज पीएम मोदी से मुलाकात कर इसपर मुहर लग सकती है।

 

You may have missed