मुंगेली , 27 जून 2023 : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में प्रेमी जोड़े की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। घटना लोरमी के लालपुर के बिजराकापा की है। जहां प्रेमिका के घर पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों की लाश मिली है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि, लड़की का नाम धनेश्वरी ध्रुव बिजराकापा कला की रहने वाली है। लड़के का नाम दुकालू धीवर बिलासपुर का रहने वाला है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, परन्तु दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद काफी परेशान चल रहे थे।
सोमवार को दुकालू अपनी प्रेमिका धनेश्वरी के घर पहुंचा और फिर दोनों ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। दोनों की फंदे पर लटकी लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए लोरमी अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।