चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामलें में लाखेनगर निवासी गिरफ्तार , NCRB ने दी जानकारी…

रायपुर : रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंटरनेट पर बच्चों और कुछ महिलाओं के अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। पुलिस को युवक के बारे में NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) दिल्ली से जानकारी मिली।

जिसके बाद पुलिस ने बलौदाबाजार निवासी प्रथम नायडू (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के जांच में पता चला कि, युवक ने 4 अप्रैल को रायपुर के लाखे नगर इलाके से यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया था।

दिल्ली की जांच टीम ने मोबाइल नंबर और वीडियो किस टावर एरिया के कनेक्शन से अपलोड हुआ यह पता लगाया। पुलिस ने फोन नंबर की डिटेल्स के बारे में जानकारी ली, तो आरोपी प्रथम नायडू के बारे में पता चला। NCRB दिल्ली की टीम इस तरह के वीडियो अपलोड करने वालों पर खास नजर रखे हुए है। इस वजह से यह भी पकड़ा गया। NCRB देश के सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क कर ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *