‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन’
‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें बेहोशी की हालत में अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम उनके घर से सबूत इकट्ठा कर रही है, और अंबोली पुलिस स्टेशन में मेड और कुक से पूछताछ की गई है। उनके पति पराग त्यागी समेत परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
शेफाली फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती थीं। ट्रेनर के अनुसार, उन्हें मिर्गी की बीमारी थी, और वे हेल्थ रूटीन को सख्ती से फॉलो करती थीं।
अपने करियर की शुरुआत शेफाली ने 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम, फिल्में और रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। ‘नच बलिए’ में अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं और ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री से उन्होंने फिर सुर्खियां बटोरी थीं।

उनके आकस्मिक निधन ने इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा दिया है। उनका शव फिलहाल कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
