जय व्यापार पैनल ने किया छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव के लिए चुनाव संचालकों का ऐलान

छत्तीसगढ़ में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 2025 के चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल ने मुख्य चुनाव संचालक और सह संचालकों की नियुक्ति की है। पैनल के सदस्य जितेंद्र दोशी और विक्रम सिंहदेव ने इस फैसले की जानकारी दी, जिसमें मनमोहन अग्रवाल को मुख्य चुनाव संचालक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 4 व्यापारियों को सह संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली को पत्र जारी कर इस नियुक्ति की सूचना दी गई है। जय व्यापार पैनल के चुनाव संचालक और सह संचालक इस प्रकार हैं:

  • मनमोहन अग्रवाल – मुख्य चुनाव संचालक (9977652345, 9977430000)
  • नरेंद्र दुग्गड – चुनाव सह संचालक (8319687787)
  • गार्गी शंकर मिश्रा – चुनाव सह संचालक (9406299099)
  • विनय बजाज – चुनाव सह संचालक (9329101463, 9617379000)
  • कैलाश खेमानी – चुनाव सह संचालक (9826506000)

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। हाल ही में जय व्यापार पैनल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया था, और इसके साथ ही व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल बन गया है। व्यापारियों ने संगठन की मजबूती और व्यापारिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed