गहरी खाइ में गिरी ITBP जवानों की बस, 6 जवान शहीद…
पहलगाम ,16 अगस्त 2022 : जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आज बड़ा हादसा हुआ है। यहां ITBP के जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई है। इस एक्सीडेंट में आईटीबीपी (ITBP) के 6 जवानों की मौत की खबर है वहीं 37 अन्य जवान घायल है। ITBP के जवानों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया था।
बता दें कि बस में 39 जवान सफर कर रहे थे। जिसमें ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने जाने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। सभी जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। इस हादसे में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की आशंका है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
दरअसल, जम्मू कश्मीर पुलिस की बस में सवार सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। बता दें कि बस में सवार सभी जवान घायल हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। घटना सुबह 11 बजे की है। घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

