नई दिल्ली , 17 नवंबर 2022 : क्रिकेट प्रेमी (IPL) इंडियन प्रीमियर लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आगामी शुरू होने वाले IPL 2023 के अभी से तैयारियाँ शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा पैसा सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में बचा है।हैदराबाद टीम द्वारा 12 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया गया है।
हालांकि उनमें से दो की कीमत बहुत अधिक थी। यह देखते हुए कि केन विलियमसन की कीमत 14 करोड़ है और निकोलस पूरन की कीमत 10.75 करोड़ है, उनके जाने के बाद लगभग 25 करोड़ मुक्त होने के बाद SRH के खाते में 42 करोड़ शेष हैं।
पंजाब ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को छोड़ दिया है तथा हैदराबाद ने केन विलियमसन को भी छोड़ दिया है। इसके साथ ही हमें देखने को मिल रहा है CSK ने अपने पुराने खिलाडियों को रिटेन किया है जिसमे धोनी, जडेजा और अम्बाती रायुडू शामिल है।
इन तैयारियों के साथ अब सभी टीमें दिसंबर में होने वाली मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगी, जिससे यह साफ हो जाएगा कि किस क्लब के पास सबसे ज्यादा पैसा है। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो क्लबों के पास नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा।
इन टीमों के पास बचा है इतना पैसा :-
1- गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ 2- राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ 3- लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ 4- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ 5- दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ 6- पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ 7- कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ 8- सनराइजर्स हैदराबाद- 42.25 करोड़ 9- चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ 10- मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़