IPL 2022 : रोहित शर्मा पर लग सकता है एक मैच का बैन…

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2022 : 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियस का मौजूदा सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम लगातार 5 मैच हार गई है। लगातार पांचवीं हार झेलने के चलते मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में आखिरी नंबर पर बरकरार है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा था। इस बीच टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर स्लो ओवर रेट के कारण 2 बार 12-12 लाख का जुर्माना भी लग चुका है। अगर तीसरी बार टीम ये गलती दोहराती है तो IPL के नियम के अनुसार रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन और 30 लाख जुर्माना लगाया जाएगा।

क्या है नियम ?
न्यूनतम ओवर रेट का नियम कहता है- एक सीजन में तीसरी बार दोषी पाए जाने के बाद गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें टीम के अगले लीग मैच में खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यदि बैन झेलने के बाद भी उस सीजन में फिर से तीन मौके पर टीम स्लो ओवर का दोषी पाई जाती है, तो कप्तान को फिर से बैन झेलना पड़ेगा।

मुंबई इंडियंस अब छठे मुकाबले में 16 अप्रैल को केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed