मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, रायपुर के इस इलाके से हटेगी शराब दुकान

रायपुर , 19 अगस्त 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर श्रीकृष्ण बने बच्चे को गोद मे उठाकर मटकी फुड़वाई इसके साथ ही “कृष्ण कुंज” का लोकार्पण किया। भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में तेलीबांधा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने तेलीबांधा शराब दूकान को हटाने की बात कही है।
सीएम बघेल ने कलेक्टर को शराब दूकान हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। बता दें कि, सीएम भूपेश बघेल ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तेलीबांधा में कृष्ण कुंज की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कृष्ण कुंज के पास स्थित शराब दूकान को हटाने की बात कही है।