“विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल: मोदी के 12 स्वर्णिम वर्षों पर कल जगन्नाथ मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना”

रायपुर। राष्ट्रसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर उत्तर विधानसभा द्वारा कल 10 जून को विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में संपन्न होगा।
रायपुर उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके अथक परिश्रम, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है। सेवा एवं समर्पण से परिपूर्ण उनके 12 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे।
इसी भावना के साथ भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के श्रीचरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करने हेतु विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही राष्ट्र की सुख-समृद्धि, प्रगति और जनकल्याण के लिए भी मंगलकामनाएं की जाएंगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर के सहभागी बनें तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 स्वर्णिम वर्षों के इस गौरवपूर्ण अवसर को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाएं।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और विश्वास की अभिव्यक्ति का अवसर भी होगा। भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन कृपा से भारत निरंतर विकास, वैभव और विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर रहे, इसी मंगल भावना के साथ कल यह विशेष आयोजन संपन्न होगा।

You may have missed