एक दूजे के हुए भारतीय क्रिकेटर अक्षर और मेहा, देखें तस्वीरें और वीडियो…
नई दिल्ली , 27 जनवरी 2023 : भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
हालांकि, अक्षर ने अपनी शादी का कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है, लेकिन ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके यादगार दिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
https://twitter.com/Meha2026/status/1618656561630711808?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1618656561630711808%7Ctwgr%5Efc58b38ad25ac0c217a4a9cd2620dd4a0d3261f0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fcricket%2Fcricket-news%2Findian-cricketer-axar-patel-married-maha-patel-fans-shared-photos-and-videos-2023-01-27
मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं।
वह डाइट से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करती हैं। मेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
https://twitter.com/Meha2026/status/1618658880019664896?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1618658880019664896%7Ctwgr%5Efc58b38ad25ac0c217a4a9cd2620dd4a0d3261f0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fcricket%2Fcricket-news%2Findian-cricketer-axar-patel-married-maha-patel-fans-shared-photos-and-videos-2023-01-27
