प्रदेश के चर्चित सिंघानिया बिल्डकॉन में पड़ी इनकम टैक्स की रेड…

रायपुर , 6 जनवरी 2023 : आयकर विभाग ने आज सुबह से रायपुर और दुर्ग भिलाई समेत कई शहरों में दबिश दी है। विभाग ने बिल्डर, ट्रांसपोटर्स सहित सप्लायर के ठिकानों पर दबिश दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के चर्चित सिंघानिया बिल्डकॉन में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है।
बता दें कि रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप समय दुर्ग, बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई के कई व्यापारियों, सप्लायरों के यहां आयकर टीम पहुंची है।
60 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियो ने करीब कई ठिकानो पर छापा मारा है। बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में भी आयकर की कार्रवाई जारी है।

 

You may have missed