IAS यशवंत कुमार को मिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी यशवंत कुमार (बैच 2007) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र (क्रमांक 154/CGH/2025-P.Admn, दिनांक 27 जून 2025) के अनुक्रम में जारी किया गया है। यशवंत कुमार वर्तमान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ हैं और अब वे इस नई जिम्मेदारी को भी संभालेंगे।
उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही हिमशिखर गुप्ता (IAS 2007) सचिव, श्रम विभाग, गृह एवं जेल विभाग तथा श्रमायुक्त, सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। हालांकि, उनके शेष दायित्व यथावत बने रहेंगे।
यह प्रशासनिक फेरबदल शासन के कार्य निष्पादन को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।