छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: IAS आशीष कुमार टिकरिहा को मिला जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक हैं आशीष कुमार टिकरिहा

रायपुर (UPI24 News)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी श्री आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क विभाग का नया संचालक नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB/2396/2026-GAD-2 के तहत राज्य शासन ने वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी श्री आशीष कुमार टिकरिहा, जो वर्तमान में प्रबंध संचालक (MD), छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के पद पर पदस्थ हैं, को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह आदेश राज्य के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव अन्वेष धृतलहरे द्वारा जारी किया गया है।