मानवता हुई शर्मसार : शिक्षक ने अपनी ही छात्रा को बनाया हवस का शिकार…

मधेपुरा, 21 जून 2022 : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ एक शिक्षक ने अपनी ही छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी शिक्षक ने एक नहीं बल्कि कई बार पीड़िता की आबरू लूटा है। छात्रा के प्रेग्नेंट होने पर इस मामले का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि ​आरोपी शिक्षक ने रेप का वीडियो भी बनाया है और ब्लैकमेल कर रहा है। यह पूरा मामला मधेपुरा के गम्हारिया थाना क्षेत्र का है।