मानवता हुई शर्मसार : पति को जान से मारने की धमकी देकर, महिला से 4 साल तक किया शारीरिक शोषण…

रायपुर 19 मई 2022 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है जहाँ आरोपी ने चार साल पहले महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से वह लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा है। पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 15 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कुम्हारी के कंडरका गांव निवासी नोहर साहू (32) पिछले चार सालों से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है।

इस तरह घटना को दिया अंजाम

महिला ने बताया कि नोहर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी और उसके साथ जबरदस्ती की। उसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब उसकी जबरदस्ती दिन पर दिन बढ़ती गई पति और पत्नी ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचे। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नोहर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed