विशाल रक्त दान शिविर का अयोजन हेल्पिंग हैंड्स क्लब संस्था द्वारा, रक्त वीरों का किया गया सम्मान…

रायपुर, 04 जुलाई 2022 : मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर में हेल्पिंग हैंड्स क्लब एवं आईसीएआई द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर 3 जुलाई दिन रविवार को संपन्न हुआ जिसमें 124 यूनिट रक्त दान हुआ। वहीं बिलासपुर टीम द्वारा 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रायपुर शिविर में मुख्य अतिथि सांसद सुनील सोनी, विशिष्ठ अतिथि विधायक, विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढ़ेबर एवं मंचस अतिथि अवधनारायण बंटी सोनी,लोकेश वशिष्ठ राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस ,अशोक सियाराम अग्रवाल,डिप्टी कमिश्नर श्वेता यादव, अमित साहू प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ी कलाकार एवं सामाजिक संस्थाएं व सोशल मीडिया फारम भी हुई शामिल। ललित झांझी , गुंजन अग्रवाल, मोना सेन पूर्व राज्यमंत्री, जुबैर, कनक अग्रवाल, शिवम विशाल भिलाई ट्रोल्स, अनिकेत शर्मा, रायपुर एवेंजर्स, खालसा रिलीफ फाउंडेशन ,छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन,हर संभव फाउंडेशन, डोनेट थोड़ा सा,नेकीकर फाउंडेशन, योग माया संस्था,आवाज फाउंडेशन,कुछ फ़र्ज़ हमारा भी, मारवाड़ी युवा मंच आस्था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर गायिका रिद्धि अग्रवाल द्वारा हमारा राज्य गीत अरपा पैरी के धार सुंदर प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन लेखिका प्रियंका उपाध्याय एवं अंकित चौधरी द्वारा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे हेल्पिंग हैंड्स क्लब के अवधनारायण बंटी सोनी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष उदित अग्रवाल, सचिव रजत अग्रवाल के साथ राजेश लोइयां ,शिवम् अग्रवाल ,बबीता अग्रवाल ,भारती मोदी ,पायल जैन, ज्योति अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, अंकिता आहूजा, युक्ता अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित साहू, नीलेश अग्रवाल, जीतू ठाकुर, मयंक जैन, अनिल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल ,मनीष सोंदागर, साहिल शर्मा, राकेश केसरवानी, अंकित चोधरी, नमन अग्रवाल ने अपना योगदान दिया, सी आई आर सी टीम से किशोर बराडिया, रश्मि भांगला ,रवि गवलानी ,जयेश बोथरा एवं माडल ब्लड बैंक की टीम उपस्तिथि रहे।

वहीं बिलासपुर शिविर में बिलासपुर अध्यक्ष हेल्पिंग हैंड्स अमित अग्रवाल की टीम ने 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।