प्राकृतिक गोबर से तैयार किये जा रहे हर्बल ग़ुलाल, हो रही जबरदस्त माँग, सम्बलपुर भिजवाया गया 300 किलो हर्बल ग़ुलाल…

रायपुर, 3 मार्च 2023 : रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के जरवाय गौठान में गोवर्धन महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक गोबर से निर्मित किये जा रहे हर्बल ग़ुलाल की जबरदस्त मांग है। नगर पालिक निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, जरवाय गौठान के नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियन्ता संजय शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव ने बताया कि सम्बलपुर से आयी मांग पर गोवर्धन महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक गोबर से निर्मित 300 किलो हर्बल ग़ुलाल रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 द्वारा महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सम्बलपुर भेजने की व्यवस्था की गयी है।

महापौर एजाज ढेबर ने जरवाय गौठान में प्राकृतिक गोबर से हर्बल ग़ुलाल निर्मित कर रही गोवर्धन महिला स्वसहायता समूह अध्यक्ष धनेश्वरी रात्रे, रामेश्वर शर्मा, समूह की सभी महिलाओं सहित रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 के जोन अध्यक्ष श्री घनश्याम छत्री, जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियन्ता संजय शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव सहित सभी सम्बंधित निगम जोन 8 अधिकारियों, कर्मचारियों की चुस्त कार्यप्रणाली को सराहा है।

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन की अत्यंत लोकप्रिय गौधन न्याय योजना का सफल क्रियान्वयन होने से जहाँ गौठान में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को जीवन में आत्मनिर्भर बनने का सुअवसर मिला है, वहीं प्राकृतिक गोबर से गौठान में हर्बल ग़ुलाल के बड़ी मात्रा में निर्मित होने से विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण सहित समाज हित में पर्यावरण संरक्षण का कार्य करने की छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा को विशेष बल मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *