तेज रफ्तार ट्रक-पिकअप में जोरदार टक्कर, 11 की मौत, 10 से ज्यादा घायल…

बलौदाबाजार , 24 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ट्रक-पिकअप में जोरदार भिडंत से 11 लोगो की मौत हो गई। हादसे में शादी की खुशी मातम में बदल गई है । दरअसल, शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में अर्जुनी गए साहू परिवार के लोग जब अपने गांव खिलोरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
बता दें कि, साहू परिवार के सदस्य शादी के बाद चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब अर्जुनी से खिलोरा वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है
टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि  2 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं।

You may have missed